{"_id":"5d4786388ebc3e6cee20bf68","slug":"man-swallows-diamond-necklace-at-store-in-noida-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा मॉल में एक आदमी ने निगल लिया हीरे का हार, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा मॉल में एक आदमी ने निगल लिया हीरे का हार, घटना सीसीटीवी में कैद
Mon, 05 Aug 2019 01:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : irishtimes.com
नोएडा के एक मॉल में एक आदमी ने आभूषणों के शोरूम पर हीरे का हार निगल लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम में काम करने वालों को हार की गुमशुदगी का तब पता चला जब वह व्यक्ति वहां से चला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना नोएडा के टीजीआईपी मॉल की है। वहां रविवार को एक शख्स ने कथित रूप से हीरे का एक नेकलेस तब निगल लिया जब उससे बात करते हुए शोरूम कर्मचारी दूसरी तरफ देख रहा था। नेकलेस की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
नेकलेस खो जाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो इस घटना का पता चला। मामले में खोजबीन की जा रही है।