{"_id":"58d8d8f74f1c1b442363d947","slug":"man-strangles-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या, द्वारका से लौट रहा था फरीदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला दबाकर हत्या, द्वारका से लौट रहा था फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से अपहृत युवक का शव पुलिस ने रविवार को घाटा गांव के पास से बरामद किया है। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। थाना सेक्टर-56 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अपहरण का मामला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड में पहले से दर्ज था।
विज्ञापन
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घाटा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान गांव खेड़ी कला निवासी रोहताश(32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी सूचना रोहताश के परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार शनिवार को रोहताश दिल्ली के द्वारका एरिया से अपनी सेंट्रो कार से गुरुग्राम के रास्ते फरीदाबाद जा रहा था। देर रात उसने घर फोन कर बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर उसकी कार खराब हो गई है।
विज्ञापन
जिस पर परिजनों ने ओला की कैब उसे लाने के लिए भेज दी। जब ओला कैब चालक दी गई जगह पर पहुंचा तो वहां पर कार खड़ी मिली, लेकिन रोहताश नहीं मिला। इसकी सूचना ओला चालक ने रोहताश के परिजनों को दी।
परिजनों, ने खोजबीन करने के बाद इसकी शिकायत सूरजकुंड थाना पुलिस से की थी। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी कि रविवार सुबह गुरुग्राम के घाटा गांव में उसका शव मिला।
थाना सेक्टर-56 पुलिस के अनुसार रोहताश आयुर्वेद दवाओं की हेलो नामक एक निजी कंपनी में काम करता था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले की जांच फरीदाबाद पुलिस को सौंप दी गई है, क्योंकि यहां पर पहले ही अपहरण करने का केस दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, घाटा गांव में मिले युवक के शव के साथ ही एक मोबाइल फोन भी मिला था। इसके सिम को दूसरे फोन में लगाकर जांच की तो पता चला कि यह फोन नंबर फरीदाबाद निवासी रोहताश का है।