फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man stabbed to death in Delhi over firecracker bursting dispute

दिलीप की आखिरी दिवाली: पटाखा फोड़ने पर हुआ विवाद, धीरज ने घर में घुसकर ले ली जान; दो भाइयों को भी किया घायल

Tue, 21 Oct 2025 06:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 06:04 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि घटना से करीब एक घंटा पहले पटाखे फोड़ने को लेकर दिलीप के भाइयों संदीप और दीपक की पड़ोस में रहने वाले युवक धीरज से गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद वह दोस्तों के साथ दिलीप के घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Man stabbed to death in Delhi over firecracker bursting dispute
पटाखे फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए झगड़े में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दोस्तों को बुलाकर पड़ोसी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दिलीप के रूप में हुई है। हमले के दौरान हमलावरों ने उसके दो भाइयों की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के एक घंटे बाद ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि भागे एक आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12.22 शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने एक शख्स को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ई-ब्लॉक झुग्गी के पास पहुंची। वहां एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा था। उसके सीने के दाहिने हिस्से में चाकू के घाव थे। पुलिस ने उसे और उसके दो भाइयों संदीप और दीपक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि घटना से करीब एक घंटा पहले पटाखे फोड़ने को लेकर दिलीप के भाइयों संदीप और दीपक की पड़ोस में रहने वाले युवक धीरज से गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद वह दोस्तों के साथ दिलीप के घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत धीरज की झुग्गी में दबिश दी। लेकिन वह भाग चुका था। पुलिस ने दीपक के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान लेने के साथ साथ आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। साथ ही भागे हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी शुरू की। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने एक घंटे के भीतर तीन आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान ई-ब्लॉक झुग्गी निवासी धीरज, आकाश और अशोक विहार निवासी तरुण के रूप में हुई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी अजय अभी भागा हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धीरज जहांगीरपुरी स्थित फ्लिपकार्ट स्टोर में काम करता है, वहीं आकाश बवाना स्थित बर्तन की फैक्टरी और तरुण रिठाला स्थित कूरियर की कंपनी में काम करता है। आरोपियों पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed