फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot dead who came to calm quarrel in Delhi Bawana CCTV

Delhi: दो महिलाओं के बीच झगड़ा शांत कराने गए युवक की मौत, पहले डंडे से पीटा फिर मार दी गोली; CCTV में घटना कैद

Fri, 28 Apr 2023 10:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

दिल्ली के बवाना इलाके में दो महिलाओं का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
man shot dead who came to calm quarrel in Delhi Bawana  CCTV
मृतक की पहचान सुमित ठाकरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना के बाजीतपुर ठाकरान गांव में शुक्रवार सुबह पानी फेंकने के विवाद में दो महिलाओं के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर पहले आरोपी की पत्नी ने डंडे से हमला किया और फिर पति ने सीने में दो गोली मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त की। मृतक की पहचान सुमित ठाकरान के रूप में हुई। वह पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहता था और खेतीबाड़ी करता था। वह आरोपी के पड़ोस में रहता था। बवाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सुमित को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सुमित को परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें आरोपी निरंजन को मौके से भागते हुए देखा गया। जिसके ठिकानों पर छापेमारी करके उसे कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के परिवार का पड़ोस की महिला से हो रहा था झगड़ा
जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाली महिला रूचि का निरंजन के परिवार वालों से झगड़ा हो रहा था। रूचि ने बताया कि वह स्कूल में शिक्षिका है। सुबह जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली तभी पड़ोस में रहने वाली महिला ने उस पर पानी फेंक दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगी। उसने अपने पति को बताया। उसका पति पड़ोस में रहने वाले सुमित के पास पहुंचा और उसको बताया। सुमित अपनी पत्नी और आसपास की महिलाओं को लेकर मामला सुलझाने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed