फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man shot at in Delhi Ambedkar Nagar admitted to Batra hospital

Delhi: अम्बेडकर नगर में घर के बाहर खड़े शख्स को गोली मारी, बत्रा अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Dec 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Dec 2022 11:00 AM IST
सार

दिल्ली के अम्बेडकर नगर में घर से बाहर खड़े शख्स को गोली मारने काे मामले में पुलिस ने आईपीसी और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने किसी से विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Man shot at in Delhi Ambedkar Nagar admitted to Batra hospital
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के अम्बेडकर नगर में घर से बाहर खड़े शख्स को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंडित सुरेश चंद (49) पुत्र कजोरी लाल दक्षिणपुरी रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। वह बी ब्लॉक दक्षिणपुरी से एक मृत्यु संस्कार में भाग लेने के बाद लौटा था। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान वहां कई लड़के भागते हुए निकल, इसी बीच बंदूक की गोली की आवाज भी आई। कुछ मिनट के बाद उन्हें यह भी एहसास हुआ कि उनकी जांघ में गोली लगी है। इसके बाद सुरेश चंद का बेटा ललित उसे तुरंत बत्रा अस्पताल लेकर पहुंचा। पीड़ित आरोपियों की पहचान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने आईपीसी और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने किसी से विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed