{"_id":"5e72bdde8ebc3e6fc8491c23","slug":"man-sent-to-jail-for-torturing-wife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पत्नी को लाइटर से तीन जगह दागने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पत्नी को लाइटर से तीन जगह दागने वाले को भेजा जेल
Thu, 19 Mar 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
custody
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति ने समय पर चाय नहीं मिलने की वजह से पत्नी को लाइटर से तीन जगह दाग दिया। चेहरा बुरी तरह झुलसने पर पत्नी को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति रविंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सपना (28) (बदला नाम) की शादी करीब 6 साल पहले रविंद्र से हुई थी। वह परिवार के साथ नबी करीम में रहती है। 5 मार्च को रविंद्र ने पत्नी से चाय लाने को कहा। किसी कारण उसे देरी हो गई तो गुस्साए रविंद्र ने कहा कि वह आज उसे सबक सिखाकर रहेगा। यह कहकर उसने सिगरेट जलाने वाला लाइटर निकाला और सपना के चेहरे व शरीर को तीन जगह से जला दिया। इसके बाद उसने सपना को बुरी तरह पीटा और घर से चला गया।
विज्ञापन
उसके जाने के बाद सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन के बाद रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रविंद्र के खिलाफ नबी करीम थाने में वर्ष 2015 में पॉक्सो व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में यूपी के सिंभावली थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज था। दोनों ही मामलों में वह जमानत पर चल रहा था।