फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man's murder in front of his parents.

घर में घुस मां-बाप के सामने चाकू से घोंपकर मैनेजर की हत्या

Sun, 22 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Man's murder in front of his parents.

करावल नगर इलाके में शुक्रवार देर रात को नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक की उसकी माता-पिता के सामने ही घर में घुसकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त राहुल खत्री उर्फ बंटी (27) के रूप में हुई है। राहुल एक नामी आइस्क्रीम कंपनी में रीजनल मैनेजर था। घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं।
विज्ञापन


करावल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल परिवार के साथ गली नंबर-4, करावल नगर में रहते थे। परिवार में पिता बलवंत सिंह, मां विमला देवी, एक छोटा भाई सोनू व बहन है। बलवंत का रेलवे में स्पेयर पार्ट्स सप्लाई का कारोबार है।

जांघ पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Man's murder in front of his parents.

वहीं राहुल आइस्क्रीम कंपनी क्रीमबेल में रीजनल मैनेजर था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद राहुल अपने कमरे में सोने चला गया। इस बीच रात करीब 11:00 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने राहुल का दरवाजा खटखटाया।

बलवंत ने बिना दरवाजा खोले लड़कों से पूछताछ की तो उन्होंने राहुल से मिलने की इच्छा जताई। जैसे ही बलवंत ने दरवाजा खोला फौरन सभी नकाबपोश लड़के अंदर दाखिल हो गए। अंदर जाकर उन्होंने राहुल को घर में ढूंढा, बाद में माता-पिता के सामने ही उसकी जांघ पर चाकू के कई वार कर दिए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर परिजन फौरन घायल राहुल को जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान ज्यादा खून बह जाने की वजह से राहुल की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली गई है। विभिन्न दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन की जा रही है।

दिवाली के दिन राहुल का हुआ था झगड़ा

Man's murder in front of his parents.

20 दिसंबर को तय थी शादी- राहुल की 20 दिसंबर को शादी तय थी। इसके लिए घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था कि एक ही झटके में घर में मातम छा गया।

जवान बेटे की मौत से मां-बाप का रोते-रोते बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जाए।

दिवाली के दिन राहुल का घर के पास ही कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। दरअसल, घर के पास कार में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। राहुल ने जब युवकों से कहीं और जाने के लिए कहा तो युवक उससे उलझ गए।

मारपीट के बाद पुलिस कॉल भी हुई थी। करावल नगर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी झगड़े की वजह से राहुल को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस इस दृष्टिकोणों पर भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed