{"_id":"49f1185da85266df354db975706fe33d","slug":"man-s-body-was-found-on-the-platform-killing-fears-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर एक युवक का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के मुताबिक, हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली बात सामने आने की बात कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मोना यहां संतनगर में अपनी बहन अनीता के पास रहता था। वह गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। रविवार की सुबह 11 बजे वह घर से ओवरटाइम करने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। रातभर बहन और उसके परिजन तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे जीआरपी को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक का पर्स और मोबाइल गायब है। हो सकता है कि लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या की गई हो। क्योंकि सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने लूटपाट होने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 20 जुलाई 2014 को भी एक व्यक्ति की हत्या की गई थी लेकिन पुलिस आज तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई।