फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man reached SSP office with wife complaint

घूमने की शौकीन पत्नी की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचा पति

Thu, 09 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
man reached SSP office with wife complaint

‘साहब! मेरी पत्नी घूमने की शौकीन है, सैलरी कम होने के कारण मैं उसकी हसरतें पूरी नहीं कर पा रहा हूं, इससे नाराज होकर वह मायके चली गई है। वह दिल्ली पुलिस में तैनात अपने पिता से मुझे धमकी दिलवा रही है।

विज्ञापन


मेरा सुख-चैन छिन गया है, मेरी मदद कीजिए।’ प्रताप विहार के एक युवक ने बुधवार को एसएसपी को अपना दुखड़ा सुनाया। युवक ने बताया कि 16 अप्रैल 2014 को उसने वसुंधरा निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी की बेटी से लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद पत्नी ने उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया। वह पत्नी के साथ परिवार से अलग रहने लगा। आरोप है कि इसके बाद पत्नी पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने के लिए जिद करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की बेटी से की थी लव मैरिज

man reached SSP office with wife complaint

सैलरी कम होने से उसने घुमाने से इंकार कर दिया, तो ससुर उस पर दबाव बनाने लगा। झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगा।

डरकर उसने दोस्तों से पैसे उधार लिए और पत्नी को नैनीताल, आगरा, शिमला और कुल्लू मनाली ले गया। इसके बाद पत्नी दोबारा अन्य पिकनिक स्पॉट पर जाने की जिद करने लगी।

इंकार करने पर वह मायके चली गई। अब लगातार फोन कर पत्नी और उसके परिजन धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed