पड़ोसी के कमरे से रोती हुई निकली बच्ची तो खुला मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। दुष्कर्म करने के साथ बेरहमी से मारपीट की।
बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म व मारपीट होने की पुष्टि हो गई है। पीड़ित मासूम का परिवार मांडी गांव में रहता है।
बच्ची के पिता गुड़गांव में एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। उसकी मां भी काम करती है। दोनों पड़ोसी के सहारे पांच वर्षीय बेटी नेहा (बदला हुआ नाम) और तीन साल के बेटे को छोड़कर काम पर चले जाते हैं।
कमरे से रोती हुई बाहर निकली बच्ची
हर रोज की तरह वह रविवार को भी काम पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौटी तो नेहा घर पर नहीं थी। उसने नेहा को इधर-उधर काफी ढूंढा।
करीब चार बजे नेहा पड़ोस में रहने वाले सुनील के कमरे से रोती हुई बाहर निकली। उसके चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान थे। वह काफी डरी हुई थी।
पूछने पर नेहा ने बताया कि सुनील अंकल ने उसे टॉफी दी और फिर अपने कमरे में ले गए।
पहले पिटाई की और फिर कर डाली हैवानियत
वहां उसके साथ गलत काम किया। वह रोने लगी तो अंकल ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। नेहा के मां ने ये बात पड़ोसियों को बताई तो पड़ोसियों ने कमरे से सुनील को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद लोगों ने ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया कि सुनील शराबी और बेरोजगार है और नशे में धुत रहता है।