दोस्तों ने मामूली बात पर हत्या कर सिर किया धड़ से अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अपराध शाखा ने कंझावला इलाके में चार फरवरी को मिली युवक की सिर कटी लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को दबोचा है।
इनकी पहचान पंकज उर्फ योगेश उर्फ योगी (26) और सोनू उर्फ मनोज उर्फ चीकू (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मामूली बात पर अपने दोस्त के साथ मिलकर अनिल उर्फ मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बाद में उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। पुलिस को अभी बाकी आरोपियों के अलावा मृतक के सिर की भी तलाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि चार फरवरी को कंझावली इलाके में एक युवक की सिर कटी नग्न लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की। बाद में मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
युवक से रंजिश रखने वालों को भी किया शामिल
इधर, 16 फरवरी को अपराध शाखा को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो बदमाश घेवड़ा मोड़ के पास स्कोर्पियो कार से आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने योगेश और सोनू को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूली। आरोपियों ने बताया कि मृतक अनिल उनका जानकार था। करीब तीन माह पूर्व अनिल का सोनू से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद अनिल ने सोनू को बुरी तरह पीटा था।
इसी का बदला लेने के लिए सोनू व योगेश ने अनिल की हत्या की योजना बनाई। अनिल से रंजिश रखने वाले और लड़के आलम, सोमवीर को भी शामिल किया गया।
बाद में तीन फरवरी को सोमवीर ने किसी बहाने से अनिल को बुलाया। बाद में उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सिर धड़ से अलग कर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस को आलम और सोमवीर की तलाश है।