फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man murdered by stabbing him 25 times during robbery in Madhu Vihar area of Delhi

दिल्ली में मर्डर: युवक से बैग-मोबाइल लूटा, विरोध पर चेहरे, सिर, कमर, सीने, हाथ और कूल्हे पर चाकू से 25 वार

Sat, 24 Feb 2024 06:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि देर रात को नरेंद्र अपने दोस्त के साथ शराब लेने के लिए डीडीए पार्क, सीएनजी गैस स्टेशन आईपी एक्सटेंशन आया था। यहां सूनसान जगह पर चार लड़कों ने नरेंद्र व उसके दोस्त को घेर लिया। नरेंद्र के पास एक बैग था। बदमाशों ने बैग और मोबाइल लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन
man murdered by stabbing him 25 times during robbery in Madhu Vihar area of Delhi
दिल्ली के मधु विहार में खौफनाक मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में लूटपाट के दौरान युवक की चाकू के 25 से अधिक वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र (32) के रूप में हुई है। वारदात के समय नरेंद्र अपने दोस्त के साथ आईपी एक्सटेंशन में किसी काम से निकला था। इस बीच चार बदमाशों ने नरेंद्र से लूटपाट का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर वार करना शुरू कर दिए। उसके चेहरे, सिर, कमर, सीने, हाथ और कूल्हे पर 25 से अधिक चाकू लगे। बाद में आरोपी उसका बैग और मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेंद्र को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लूटपाट के दौरान हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नरेंद्र के साथ मौजूद उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शनिवार को चार लड़कों को खिचड़ीपुर से हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव परिवार के हवाले कर दिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घटना स्थल का दौरा किया है। नरेंद्र की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र एमबीए पास था। एमएनसी से नौकरी छुटने के बाद उसने दो दिन पहले ही रैपिडो में नौकरी शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक नरेंद्र परिवार के साथ इंदिरा गली, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता महाराम चौधरी, मां प्रेमवती देवी, दो भाई, तीन बहनों के अलावा पत्नी नेहा व तीन साल की बेटी यशिका और डेढ़ साल का बेटा मिवान है। नरेंद्र ने बीएससी करने के बाद गुजरात की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था।

पहले वह एक एमएनसी में नौकरी कर रहा था, लेकिन किसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल उसने कई जगह इंटरव्यू दिए भी थे। इस बीच दो दिन पहले उसने कुछ समय के लिए रैपिडो में नौकरी शुरू की थी। शुक्रवार को उसका पहला दिन था। रात करीब 10 बजे वह घर से किसी काम से दोस्त राहुल के साथ निकला।

रात करीब पौने एक बजे की वारदात...
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि देर रात को नरेंद्र अपने दोस्त के साथ शराब लेने के लिए डीडीए पार्क, सीएनजी गैस स्टेशन आईपी एक्सटेंशन आया था। यहां सूनसान जगह पर चार लड़कों ने नरेंद्र व उसके दोस्त को घेर लिया। नरेंद्र के पास एक बैग था। बदमाशों ने बैग और मोबाइल लूटने का प्रयास किया।

डर की वजह से राहुल वहां से भाग गया। बदमाशों ने नरेंद्र से लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू से गोदना शुरू कर दिया। बाद में वह उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। 12.46 बजे मामले की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नरेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
नरेंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां प्रेमवती और पत्नी नेहा तो रोते-रोते बार-बार बेहोश हुए जा रही थी। दोस्त आशीष ने बताया कि नरेंद्र शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार था। उसने बीएससी करने के बाद बीटेक में दाखिला लिया था। लेकिन किसी वजह से उसने बीटेक बीच में ही छोड़ दिया था।

बाद में उसने गुजरात की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए कर लिया था। बाद में उसने एक एमएनसी में नौकरी शुरू की। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। किसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन लगातार वह नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था। आशीष ने बताया कि एक-दो जगह से उसके पास ऑफर भी था। अब उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed