{"_id":"5fcf97da8ebc3efada4844b7","slug":"man-murdered-about-turning-off-dj-in-marriage-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी में डीजे बंद करने को कहने पर पीट-पीटकर हत्या, दुल्हन के दो भाइयों समेत कई खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी में डीजे बंद करने को कहने पर पीट-पीटकर हत्या, दुल्हन के दो भाइयों समेत कई खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 08 Dec 2020 08:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Dec 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुलंदशहर नगर कोतवाली इलाके में शादी समारोह में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद करने की कहने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मृतक के बेटे ने दुल्हन के दो भाइयों और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नगर कोतवाली में सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी राकेश पुत्र हरीपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि पिछले दिनों उसके पिता हरीपाल सिंह (55) एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर में मामन चुंगी स्थित संस्कार मैरिज होम में आए थे।
विज्ञापन
यहां मुकेश कुमार प्रजापति के पुत्री की शादी का कार्यक्रम था। शादी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उसके पिता द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहा गया, जिस पर मुकेश प्रजापति के बेटे योगेश और रितिक और उसके दो साथियों ने पिता हरीपाल को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा।

मारपीट में पिता हरीपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दुल्हन के दो भाइयों को नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।