{"_id":"5d292e508ebc3e6cd05aaf2f","slug":"man-murder-his-wife-and-daughter-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-तीन बेटियों की हत्या कर की खुदकशी, किसी अन्य से संबंधों को लेकर था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-तीन बेटियों की हत्या कर की खुदकशी, किसी अन्य से संबंधों को लेकर था शक
Sat, 13 Jul 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी (गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
पति ने की परिवार के सदस्यों की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया। उसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
विज्ञापन
मूलरूप से मेरठ के गांव अघैड़ा निवासी प्रदीप (37) पुत्र फेरुराम वर्तमान में न्यू शताब्दीपुरम माता-पिता, बहन, पत्नी संगीता (35) और बेटियों मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) के साथ अपने घर में रह रहा था। संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी। मनस्वी कक्षा तीन, यशस्वी कक्षा दो और ओजस्वी प्ले स्कूल में थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 4:30 के बाद बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर प्रदीप के पिता ने उसे दरवाजा खोलने को कहा तो उसने कहा कि कुछ देर रुको दरवाजा खोलता हूं। कुछ ही देर में कमरे से आवाज आनी बंद हो गई। पड़ोसियों को बुलाकर ऊपर जाकर देखा तो सभी बेड पर पड़े थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पांचों के शव बेड पर पड़े थे। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि संगीता की सांसें चल रही थी जिसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन प्रदीप व तीनों बच्चियों को डासना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।