फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man murder during beat-up in mutual rivalry in delhi

आपसी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत तीन को दबोचा

Fri, 08 Mar 2019 02:14 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Man murder during beat-up in mutual rivalry in delhi
डेमो - फोटो : डेमो

अशोक विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे मिला। मृतक की शिनाख्त रतन (37) के रूप में हुई।  पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आपसी रंजिश में युवक की हत्या किए जाने का दावा किया है।  युवक कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


रतन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया एसएस नगर के ई ब्लॉक में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सर्विस रोड पर एक शव पड़ा है।  युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और वह लहूलुहान हालत में था। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरती शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू की। इसके बाद संजय उर्फ अन्ना नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने दो नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रतन का संजय के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। देर रात रतन को आता देख तीनों ने उसे रोक लिया और झगड़े के दौरान पहले उसकी पिटाई की और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को ईंट से कुचल दिया। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने खून से सने कपड़े में आग लगा दी। जिसे पुलिस ने देर शाम आरोपियों के निशानदेही पर जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed