{"_id":"df451eb30b9842ff87dbd205ecbd2144","slug":"man-missing-from-gurgaon-with-one-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख लेकर अस्पताल गया दामाद, रास्ते से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख लेकर अस्पताल गया दामाद, रास्ते से गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कलवाड़ी में एक युवक के संदिग्ध तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव कलवाड़ी निवासी लालसिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका पुत्र मनोज कुमार अपनी कार लेकर घर से नोएडा के लिए निकला था। गुड़गांव मेदांता अस्पताल में मनोज का ससुर दाखिल था, जहां उसे एक लाख रुपये अपने ससुर के इलाज के लिए देने थे।
विज्ञापन
लेकिन वह मेदांता अस्पताल नहीं पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र ने अपने दोस्त विजय को फोन कर कर कहा कि उसकी गाड़ी दिल्ली एम्स मेट्रो स्टेशन पर खराब हो गई है। उसे मेंने मेट्रो स्टेशन पर खड़ा कर दिया है, उसे वहां से ले जाना।
विज्ञापन
जब परिजन दिल्ली एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो वहा पर उन्हें गाड़ी नहीं मिली। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों में पता किया। लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं मिला। मनोज का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। जिसकी वजह से परिजन चिंतित है।