कोठे पर गए युवक को सेक्स वर्कर से हुआ प्यार, शादी कर दे दिया अपना नाम
सेक्स वर्कर से रचाई शादी
नई दिल्ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वाति से मिलकर लड़की ने नया जीवन देने के लिए आभार जताया। स्वाति ने युवकों से इस लड़के का उदाहरण देते हुए ऐसी बेटियों की मदद के साथ शादी कर नया जीवन देने की अपील की है।
बता दें कि यहां एक युवक को कोठे पर देह व्यापार करने वाली 18 साल की युवती से प्यार हो गया। फिर उसे मुक्त कराने के लिए युवक ने पुलिस व एक एनजीओ की मदद ली और अपने मकसद में कामयाब भी हो गया।
कोठे की दो संचालिकाएं गिरफ्तार
पुलिस ने जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में कोठे की दो संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। कमला मार्केट थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सलमा (18, बदला नाम) को करीब दो साल पहले उसका एक जानकार नौकरी के बहाने दिल्ली लाया था। सलमा को जीबी रोड पर लाकर बेच दिया गया।
दिल्ली आने के समय वह सिर्फ 16 साल की थी। सलमा के मुताबिक, यहां उसकी मर्जी के खिलाफ उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। उसने मुक्त होने की आस भी छोड़ दी। कुछ माह पूर्व उसके पास एक ग्राहक आया।
एनजीओ की मदद से युवक पुलिस के पास पहुंचा
अक्सर युवक उससे मिलने आने लगा। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन सलमा ने इसकी भनक कोठा संचालकों को नहीं लगने दी, वर्ना युवक के आने पर पाबंदी लगा दी जाती।
युवक ने भी सलमा को इस दलदल से निकालकर उससे शादी करने का मन बना लिया। एक एनजीओ की मदद से युवक पुलिस के पास पहुंचा। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात को कोठा नंबर-68 पर छापेमारी कर सलमा को मुक्त कराया और दो संचालिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
सलमा अपने प्यार को पाकर बेहद खुश है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोठे पर सील भी लगाई जा सकती है।