महिला संग लिव-इन में रह रहा था युवक, खून से लथपथ मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर मिले चोट के निशान के आधार पर नरेला पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की पहचान योगेंद्र (28) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली की नरेला स्थित डीडीए फ्लैट्स सेक्टर 9 पॉकेट 5 के समीप झाड़ियों में एक युवक पड़ा है।
उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। युवक को पुलिस तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
योगेंद्र को शक था कि रेणु का किसी और से अवैध संबंध है
जांच में पता चला है कि योगेंद्र अपनी एक महिला मित्र रेणु (28, परिवर्तित नाम) के साथ नरेला गली नंबर पांच साफियाबाद रोड के पास किराये के मकान में रहता था।
योगेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली रेणु अपने पहले पति व दो बच्चों को छोड़ दिया है। चार वर्षीय बेटी के साथ वो योगेंद्र के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार रेनू और योगेंद्र के बीच बीते कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। दोनों का रोज किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो योगेंद्र को शक था कि रेणु का किसी और से अवैध संबंध है। जिसको लेकर दोनों के बीच रोज झगड़ा होता था। योगेंद्र के परिजनों को शक है कि रेनू ने ही हत्या करवाई है।