{"_id":"636a9d00e7f59c4e6f5b0dee","slug":"man-killed-by-crushing-his-head-with-a-stone-in-vasantkunj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: श्मशान घाट के पास व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, करता था इंश्योरेंस कंपनी में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: श्मशान घाट के पास व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, करता था इंश्योरेंस कंपनी में काम
Wed, 09 Nov 2022 12:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:06 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि संजय वन श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वसंतकुंज इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सिर पर पत्थर से कई बार किए गए हैं। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान किशोर लाल (40) के रूप में हुई है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि संजय वन श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। मंगलवार देर शाम तक मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। मृतक पिछले करीब 15 वर्षों से महरौली में रह रहा था और निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। हत्या के कारणों का पता करने के लिए कई टीमों को गठन किया गया है।
विज्ञापन