फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed a young man in a dispute over misbehavior with his wife In Delhi

दिल्ली में कत्ल: पत्नी से बदसलूकी करने पर पति ने युवक के सीने में चाकू घोंपकर मार डाला, दोस्तों ने दिया साथ

Wed, 16 Jul 2025 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Jul 2025 09:56 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पत्नी से बदसलूकी के विवाद में एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
man killed a young man in a dispute over misbehavior with his wife In Delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पत्नी से बदसलूकी करने पर एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनजीत के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी जगमोहन उर्फ सोनू (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि मनजीत और उसके साथियों ने उसकी पत्नी से बदसलूकी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 13 जुलाई की रात को कुछ लोगों ने मनजीत नामक युवक को सीने में चाकू मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने चश्मदीद अरमान का बयान लिया। उसने बताया कि जगमोहन अपने साथी सचिन व अन्यों के साथ वहां पहुंचा था। वहां पर मनजीत, कृष्णा और वासु ने जगमोहन की पत्नी नंदनी के साथ बदसलूकी की। इन लोगों ने नंदनी को धक्का दे दिया। इसी बात पर जगमोहन ने मनजीत को चाकू मार दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जगमोहन व अन्यों की तलाश शुरू की। जांच के बाद आरोपी को न्यू अशोक नगर एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जगमोहन ने बताया कि इनका एक माह पहले से विवाद चला आ रहा है। मनजीत के दोस्त कृष्णा के साले मनोज ने एक माह पहले नंदनी के साथ बदसलूकी की थी। घटना वाले दिन बातचीत के लिए सभी इकट्ठे हुए थे। दोबारा से नंदनी के साथ धक्का-मुक्की हुई तो जगमोहन ने मनजीत को चाकू मार दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed