फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed a girl by hitting her with a rod in Delhi Malviya Nagar

Delhi Murder: मौसी की बेटी थी नरगिस, उसकी 'ना' से बौखला गया था इरफान; अच्छी नौकरी होती तो बस जाता दोनों का घर

Fri, 28 Jul 2023 06:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 06:33 PM IST
सार

वारदात को अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित विजय मंडल पार्क में अंजाम दिया गया। संगम विहार के रहने वाला इरफान और नरगिस आपस में रिश्तेदार थे।

विज्ञापन
man killed a girl by hitting her with a rod in Delhi Malviya Nagar
नरगिस और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी इरफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार को एक सिरफिरे ने लड़की के सिर पर रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से न केवल इलाका बल्कि पूरी राजधानी दहल उठी। देश की राजधानी में दिनदहाड़े एक लड़की को इतनी बेरहमी से मार दिया गया, जो सीधे-सीधे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ हत्यारा इरफान
पुलिस को जब सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। मरने वाली लड़की की पहचान नरगिस के तौर पर हुई, जबकि हत्यारे का नाम इरफान है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्यारे की पहचान की, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नरगिस के घर वालों ने तोड़ दिया था रिश्ता
वारदात को अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित विजय मंडल पार्क में अंजाम दिया गया। संगम विहार के रहने वाला इरफान और नरगिस आपस में रिश्तेदार थे। दरअसल नरगिस इरफान की मौसी की लड़की थी और दोनों की शादी तय हो चुकी थी। हालांकि कुछ दिनों बाद ही लड़की के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर इरफान काफी दिनों से परेशान था। इस बीच नरगिस ने भी उससे बात करना बंद कर दिया था। माना जा रहा है कि वो इस बात को लेकर और गुस्से में था।  

विज्ञापन

नरगिस स्टेनो सीखने जाती थी मालवीय नगर
नरगिस ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया था और वह मालवीय नगर में स्टेनो की कोचिंग करने जाती थी। इरफान को पहले से इस बात की जानकारी थी और वह वहां पहले से ही मौजूद था। उसने लड़की से बात करने की बात कहकर उसे पार्क में ले गया। दोनों वहां एक बैंच पर बैठे और दोनों के बीच शादी को लेकर बहस होने लगी। नरगिस अपने घर वालों के फैसले पर कायम रही और शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से बौखलाए इरफान ने अपने बैग से एक लोहे का रॉड निकाला और ताबड़तोड़ नरगिस के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी।   

डिलीवरी बॉय का काम करता था इरफान
ये बात सामने आ रही है कि दोनों के घर वालों ने इरफान और नरगिस की शादी तय कर दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद रिश्ता तोड़ दिया था। इसके पीछे बताया जा रहा कि नरगिस के घर वालों को इरफान की नौकरी का ना जचना था। इरफान फूड डिलिवरी का काम करता था, जिससे उसकी कुछ खास कमाई नहीं होती थी। 

दिल्ली बेहद असुरक्षित है: स्वाति मालिवाल
दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई, वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फर्क नहीं पड़ता। सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते।

दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या: केजरीवाल 
दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये बेहद दुखद है। दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है। एलजी साहब और गृहमंत्री जी से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए। दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed