फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man kidnaps self from escaping 28 lakh loan

28 लाख के कर्ज से बचने को कराया अपना ही अपहरण

Thu, 29 Oct 2015 01:05 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
man kidnaps self from escaping 28 lakh loan

नोएडा में कमेटी के जरिये लाखों रुपये कमाने के झांसे में आकर कमेटी संचालक कर्ज में डूब गया। कर्ज के 28 लाख रुपये देने से बचने के लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


यही नहीं उसने दो लोगों को फंसाने की भी कोशिश की जिनके सात लाख रुपये उस पर बाकी थे। फेज-3 पुलिस ने अपने अपहरण की साजिश रचने वाले शख्स को एफएनजी के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को छिजारसी निवासी रानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति कमलदीप उर्फ रामवरन का अपहरण हो गया है। कमलदीप लोगों का पैसा कमेटी के तहत लगाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रची पूरी साजिश

man kidnaps self from escaping 28 lakh loan

26 अक्तूबर को रानी ने पुलिस के सामने खिचड़ीपुर दिल्ली के रहने वाले विकास और महेंद्र पर शक जाहिर किया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ और जांच पड़ताल की लेकिन विकास और महेंद्र पर आरोप सिद्ध नहीं हुए।

इसके बाद पुलिस ने कमलदीप के फोन नंबर की जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि कमलदीप अपने मोबाइल पर एक अन्य नंबर इस्तेमाल कर रहा है। उसका लोकेशन रुद्रपुर, उत्तराखंड आ रहा था। पुलिस ने उसके नंबर पर फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसी बीच मंगलवार रात को उसका लोकेशन गाजियाबाद मिलने लगा।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कमलदीप को एफएनजी से पकड़ लिया। वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। उसने पुलिस को बताया कि महेंद्र और विकास का उस पर सात लाख रुपया बकाया था।

इसी कारण वह दोनों को खुद के अपहरण में फंसाना चाहता था। उसने यह भी बताया कि कमेटी के नाम पर लिए पैसे उससे खर्च हो गए हैं। एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि कमलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed