फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man Kidnapped two year old child, Police arrested

अपराध वाले सीरियल देख छात्रों ने किया दो साल के बच्चे को अगवा, यह थी मंशा

Sun, 02 Feb 2020 08:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Man Kidnapped two year old child, Police arrested
दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

टेलीविजन पर अपराध वाले सीरियल देखकर पत्राचार से स्नातक की पढाई कर रहे दो छात्रों ने दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों से पांच लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस शिकायतकर्ता के साथ फिरौती की रकम लेकर पार्क के पास पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्द रुपये कमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ए कोन ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन गार्डन निवासी राहुल कुमार(19) और कुलदीप(19) के रूप में हुई है। 30 जनवरी को रणहौला थाना पुलिस को सूचना कि दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया है और अपहरणकर्ता परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस बच्चे के पिता के पास पहुंची। वह शकूरपुर स्थित एक विज्ञापन कंपनी में काम करता है। बच्चे के पिता ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे रुपये लेकर हस्तसाल स्थित एक पार्क में आने के लिए कहा है। पुलिस शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बच्चे के पिता से आरोपी का फोन नंबर लेकर उसको सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ सादी वर्दी में उस पार्क पर निगरानी बढ़ा दी जहां बच्चे के पिता को फिरौती की रकम लेकर आने के लिए कहा था। करीब चार पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बच्चे को एक घर से सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार राहुल शिकायतकर्ता का पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि उसने टेलीविजन पर अपराध से संबधित सीरियल देखने के बाद जल्द रुपये कमाने के लिए बच्चे को अगवा करने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने दोस्त कुलदीप को भी इसमें शामिल कर लिया। फिरौती की रकम लेने के लिए उसने दूसरे के नाम पर एक सिम खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed