{"_id":"5ed90d478ebc3e904914ba1f","slug":"man-kidnapped-and-killed-ola-driver-police-arrested-him-from-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार में डूबे शख्स ने अपहरण कर की ओला चालक की हत्या, पुलिस ने झारखंड से दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार में डूबे शख्स ने अपहरण कर की ओला चालक की हत्या, पुलिस ने झारखंड से दबोचा
Thu, 04 Jun 2020 08:33 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्वी जिले की गोविंदपुरी पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए झारखंड के कोडरमा जिले से आराेपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तीन महीने से तलाश जारी थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता था, लेकिन वह काफी उधार में डूब गया था। उधार से उबरने के लिए उसने तीन महीने पहले एक ओला कैब बुक कराई और सुनसान जगह देखकर चालक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद मृतक की कार और मोबाइल लूटकर वह झारखंड भाग गया था। मृतक की पहचान छिपाने के मकसद से आरोपी ने उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार किए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी कार और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए सभी थानों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, तुगलकाबाद निवासी सत्यभान ने 22 मार्च 2020 को अपने छोटे भाई राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका भाई कैब चलाता था। गोविंदपुरी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन राहुल का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का शायद अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर गुमशुदगी के मुकदमे को अपहरण में तब्दील कर दिया। अपहृत व्यक्ति का पता लगाने के लिए ओला कैब कंपनी से कैब और जीपीएस मार्ग को एकत्र किया गया। जांच में पता चला कि 19 मार्च को कैब इरफान नाम के मोबाइल से बुक करवाई गई थी।
संबंधित मोबाइल नंबर को पुलिस ने खंगाला तो उसकी लोकेशन झारखंड के कोडरमा में मिली। पुलिस टीम झारखंड पहुंची और सर्विलांस की मदद से सुनील नाम को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि सुनील ने फर्जी नाम- पते के आधार पर सिम कार्ड लेकर कैब को बुक की थी।