मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रैक पर कूदा शख्स और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं आज उस वक्त बाधित हो गई जब एक शख्स ट्रैक पर कूद गया। इस घटना के बाद जहां ब्लू लाइन पीक आवर में काफी देर तक बाधित रही वहीं उक्त मेट्रो स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। गौरतलब है कि आज सुबह गाजियाबाद के कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही रुकने वाली थी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक शख्स ट्रैक पर कूद गया। हालांकि शख्स के कूदते ही मेट्रो तुरंत रोक दी गई लेकिन वह नीचे फंस गया।
वह लोग जो अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए मेट्रो का इंतजार कर रहे थे इस घटना की वजह से उन्हें और देर हो गई। लोग उस शख्स को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उस शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।
Blue Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) May 15, 2019
Delay in services between Yamuna Bank and Vaishali due to a person on track at Kaushambi.
डीएमआरसी की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है, जिससे यह पता चल सके कि, वह शख्स अचानक कूदा था या फिसलकर गिर गया था। डीएमआरसी ने सेवा में बाधा को लेकर ट्वीट किया और लोगों को देरी की वजह बताई। करीब 20 मिनट तक ब्लू लाइन की सेवाएं बाधित रहीं।