फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man jumps in front of delhi metro commits suicide at civil lines metro station

दिल्ली: सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर युवक ने जान दी, ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

Tue, 18 Jun 2019 07:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
man jumps in front of delhi metro commits suicide at civil lines metro station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को उस समय आज सनसनी फैल गई, जब मेट्रो ट्रैक पर एक 23 साल के युवक का शरीर दो हिस्सों में बंटा मिला। बताया जा रहा था कि उक्त युवक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी मेट्रो ट्रेन के दो कोच के बीच में खुदकुशी करने के इरादे से कूद गया और ट्रैक के बीचो बीच लेट गया। तभी मेट्रो चल पड़ी, जिससे यात्री का शरीर दो हिस्सों में कट गया। मेट्रो चली गई। हैरानी की बात ये है कि तब तक किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया।  

विज्ञापन


स्टेशन पर जब अगली मेट्रो ट्रेन पर आ रही थी तो ट्रेन ऑपरेटर ने व्यक्ति का दो टुकड़ों में बंटा शव ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्टेशन कंट्रोलर को दी और सफाई कर्मचारी की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पीसीआर, डीएमआरपी कश्मीरी गेट को सूचना दी गई। तकरीबन 14:15 बजे कश्मीरी गेट आने के उपरांत शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए एंबुलेंस से तीस हजारी शवगृह भेज दिया गया। मृतक की पहचान की नितिन(23) पुत्र मुनिपाल निवासी जगतपुर बुराड़ी उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर भिजवाई। कुछ देर बाद ही मौके पर मृतक के भाई भी पहुंच गए।   

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed