फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man injured in scuffle during reel making dies

Delhi NCR News: रील बनाने के दौरान हुई हाथापाई में घायल की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
नंद नगरी फ्लाईओवर पर रील बनाते हुए अन्य युवकों से हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में मंगलवार को रील बनाने के दौरान हुए झगड़े में घायल युवक सलमान की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सलमान के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 21 अक्तूबर को नंद नगरी थाना पुलिस को फ्लाईओवर पर दो पक्षों के बीच झगड़े की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को शिकायतकर्ता सोहेल मिला। उसने बताया कि वह अपने दोस्तोें के साथ नंद नगरी फ्लाईओवर पर रील बना रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लड़कों से हाथापाई हो गई जिसमें उसका दोस्त सुंदर नगरी निवासी 22 साल का सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान को बेहोशी की हालत में तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोहेल के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। इस दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि घायल सलमान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस बाबत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अपराध में शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed