फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man in Delhi gives triple talaq to first wife for third marriage

छह बच्चों का बाप है आफताब: तीसरी के लिए पहली बेगम को दिया तलाक, दूसरी बार किन्नर से किया था निकाह

Thu, 02 Mar 2023 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

आफताब के परिजनों व बाकी रिश्तेदारों को पता चला तो उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया। उस पर इतना दबाव बनाया गया कि उसने किन्नर को छोड़ दिया, लेकिन आरोपी ने अन्य युवती से निकाह कर लिया। 

विज्ञापन
Man in Delhi gives triple talaq to first wife for third marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भजनपुरा में एक व्यक्ति ने तीसरे निकाह के बाद पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे भी दिल नहीं भरा तो पीड़िता को जबरन घर से निकाल दिया। इससे पहले आरोपी ने एक किन्नर से भी निकाह कर लिया था, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उसे किन्नर को छोड़ना पड़ा। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़िता छह बच्चों के साथ विजय पार्क इलाके में रहती है। कई साल पहले उसका निकाह आफताब (30) से हुआ था। आफताब से उसके छह बच्चे हैं। कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इस दौरान आफताब ने घर से गायब रहना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर आरोपी झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने पत्नी और बच्चों को छोड़कर किन्नर से निकाह कर लिया। आफताब के परिजनों व बाकी रिश्तेदारों को पता चला तो उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया। उस पर इतना दबाव बनाया गया कि उसने किन्नर को छोड़ दिया, लेकिन आरोपी ने अन्य युवती से निकाह कर लिया। 

विज्ञापन

इसका विरोध करते हुए पीड़िता ने 30 जून 2022 को पुलिस से मारपीट और झगड़े की शिकायत कर दी। इसके बाद झगड़े के दौरान सात जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला अपराध शाखा ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed