फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man hit by the bus going back into gear, death

बैक गेयर में चल रही बस की चपेट में आया युवक, मौत

Sat, 13 Feb 2016 12:45 AM IST
man crashed by car in back gear, death
man crashed by car in back gear, death Updated Sat, 13 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Man hit by the bus going back into gear, death

सेक्टर-20 इलाके में डीटीसी बस की सर्विस के बाद टेस्ट ड्राइव के दौरान बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सेक्टर-16 स्थित डीटीसी डिपो की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों के भीतर बैक गेयर में चल रही वाहन की चपेट में आने से मौत की दूसरी घटना है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात डीटीसी बस की सर्विस के बाद टेस्ट ड्राइव के दौरान प्रिंस (25) पुत्र गुरुदयाल सिंह चपेट में आ गया। प्रिंस दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। दो माह पूर्व से यहां पर सफाईकर्मी का काम करना शुरू किया था। पुलिस ने आरोपी चालक संतलाल (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


संतलाल मूल रूप से खुर्जा का रहने वाला है। वह सर्विस करने का काम करता है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी संतलाल बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। बस को बैक गियर में चलाते समय संतलाल ने ब्रेक की बजाय एक्सिलेटर दबा दिया। वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। बस के अनियंत्रित होने पर संतलाल बस से कूद गया।

बस कूड़ेदान से जा टकराई, इस बीच कूड़ा डाल रहा प्रिंस बस की चपेट में आ गया। प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस के साथ दुर्घटना की सूचना सहकर्मियों ने रात ही उसके परिजनों को दी। रात ही उसके परिजन वहां पहुंचे। परिजनों और सहकर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शुक्रवार सुबह भी करीब सात बजे सहकर्मी एकत्रित होकर हड़ताल कर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


मालूम हो कि ठीक इसी तरह बुधवार दोपहर को सेक्टर-27 में सामुदायिक केंद्र का गेट तोड़कर एक कार प्राइमरी स्कूल में घुस गई थी। जहां दो बच्चे कार की चपेट में आ गए थे। एक बच्चे की मौत हो गई थी और दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed