फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man handling with service tax officers in gurugram

सर्विस टैक्स अधिकारियों के साथ अस्पताल में हाथापाई

Thu, 23 Mar 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
man handling with service tax officers in gurugram

दिल्ली सर्विस टैक्स विभाग टीम ने मंगलवार रात डीएलएफ फेज-2 स्थित एक अस्पताल में सर्विस टैक्स मामले को लेकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों के काम में बाधा डालने व कागजात और कंप्यूटर अस्पताल से गायब करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


दिल्ली कमिश्रेट सर्विस टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश बूरा ने थाना डीएलएफ-2 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम 4:00 बजे अधीक्षक नरेश कुमार, इंस्पेक्टर आशीष मित्तल, अभय कुमार के साथ डीएलएफ फेज-2 साइबर सिटी स्थित वर्ल्ड लैप्रोस्कोपी अस्पताल में सर्विस टैक्स पेमेंट संबंधी जांच करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेकिन यहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें जांच के लिए अस्पताल के अंदर नहीं घुसने दिया। स्टाफ सदस्य पंकज राय ने पेमेंट संबंधी दस्तावेज देने से इंकार कर दिया। मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारी की ओर से सर्च वारंट मंगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पंकज ने पुलिस को बुला लिया। इसी बीच अस्पताल से किसी ने सर्विस टैक्स सहायक आयुक्त हरि सिंह को फोन कर दिया। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल मालिक आरके मिश्रा की मौजूदगी में रात करीब 8:00 बजे अस्पताल में सर्च अभियान शुरू किया गया।

टीम ने बेसमेंट की जांच की। इसके बाद टीम ने एडमिन के कमरे की जांच की तो वहां केवल तीन पीओएस मशीन व प्रिंटर मिला। वहां से कंप्यूटर गायब था। पूछने पर बताया गया कि कंप्यूटर घर ले जाए जा चुके हैं। इस बीच आरके मिश्रा की पत्नी भी अस्पताल में पहुंच गईं।

आरोप है कि वह भी सर्च अभियान में हस्तक्षेप करते हुए अधिकारी का हाथ पकड़कर उसे अस्पताल से बाहर करने लगी। मिश्रा व उनका स्टाफ भी इसमें शामिल हो गया। इस बीच दो अधिकारियों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया गया तथा मिश्रा की पत्नी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।


इसी दौरान मिश्रा अस्पताल से कुछ कागजात व परिवार के लोगों को साथ लेकर वहां से निकल गया। इसके बाद सर्विस टैक्स की टीम ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। इस मामले में पुलिस ने आरके मिश्रा, पंकज राय, शशिकांत राय, रंजन कुमार व अन्य पर ड्यूटी के दौरान काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed