{"_id":"47132ae610cc8f5d5a8acb0a94d0a30f","slug":"man-found-on-critical-condition-at-metro-station-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन के पास मिले संदिग्ध व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन के पास मिले संदिग्ध व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति अचेत मिला।
विज्ञापन
सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे पार्किंग के पास देर रात एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पीसीआर नंबर 40 ने व्यक्ति को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
तलाशी में मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान मूलरूप से देवरिया निवासी राकेश शर्मा पुत्र लल्लन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार राकेश नशे की हालत में बेसुध था।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। अब मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी।