{"_id":"e89e4f133940b00d335860708e560735","slug":"man-found-guilty-by-his-relative-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के घर में रखा कुछ ऐसा कि मुंह दिखाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा के घर में रखा कुछ ऐसा कि मुंह दिखाना हुआ मुश्किल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायदाद में हिस्सा हड़पने की नीयत से युवक ने अपने चाचा को जेल भिजवाने की साजिश रच डाली। उसने पुलिस को झूठी सूचना दी कि चाचा अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने सच्चाई सामने आने पर भतीजे को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्ब गौरब ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी युवक ने अज्ञात नंबर से फोन कर बताया कि ऊंचा गांव का राम सिंह अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है।
इस पर टीम ने रामसिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की थी। भैंसों के कोठड़े में पुलिस को एक तमंचा, पांच कारतूस और करीब 300 ग्राम गांजा मिला था। बार-बार पूछे जाने पर भी राम सिंह ने बरामद सामान उसका न होने का दावा किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाना शुरू किया। फोन अलीगढ़ निवासी सुरजीत सिंह का निकला। वह मुजेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। सुरजीत को पकड़ा गया तो उसने बताया कि उसे राम सिंह के भतीजे इंदर सैनी ने फोन करने को कहा था और इसके लिए रुपये भी दिए थे।
इंदर सौनी को पकड़ा गया तो उसने बताया कि पुश्तैनी जमीन हड़पने की नीयत से सुरजीत के साथ मिलकर साजिश रची थी। इंदर को कट्टा व गांजा सुरजीत ने उपलब्ध कराया था। दोनों को जेल भेज दिया गया।