फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man forcily rapes women in faridabad

40 वर्षीय महिला से रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

Sat, 19 Sep 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Sep 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
man forcily rapes women in faridabad

महिला थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 सितंबर को गांव खिरबी निवासी पप्पू ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म का प्रयास किया। भाग कर किसी तरह उसने अपने को बचाया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला को गायब करने का केस दर्ज
चांदहट थाने में एक महिला को गायब करने का मामला दर्ज किया गया है। गांव अलावलपुर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 15 सितंबर की सुबह से घर से गायब है। उसने कई जगह उसे तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गायब कर दिया है।
विज्ञापन


अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब रखने व बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों तो गिरफ्तार किया है। चांदहट पुलिस को सूचना मिली थी कि  गांव सिहोल निवासी राकेश अवैध शराब बेचता है। छापेमारी के दौरान राकेश को 36 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। हथीन थाना पुलिस ने गांव कलसाड़ा निवासी नरेश को 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed