फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man fell in love with his wife s sister in law reached home to meet her at night

पत्नी नहीं बीवी की भाभी पर आया दिल: 21 साल का जीजा रात में सरहज से मिलने गया, किया ऐसा कांड...खून से हुआ लथपथ

Mon, 17 Jul 2023 07:57 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

नंदग्राम पुलिस का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वाहन के कागजात न मिलने पर उसकी कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Man fell in love with his wife s sister in law reached home to meet her at night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साले की पत्नी से एकतरफा इश्क में 21 साल के जीजा ने हाथ की नस काट ली। महिला ने उससे मिलने से मना किया तो हाथ में तमंचा लेकर वह उससे मिलने बुलंदशहर से गाजियाबाद पहुंच गया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

मामला शनिवार देर रात करीब 10 बजे का है। बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक थाना सिहानी गेट क्षेत्र के जगदीश नगर में हंगामा कर रहा था। उसके पास ईको कार है और हाथ में तमंचा लिए हुए है। आसपास के लोगों ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम का कहना है कि तत्काल पटेल नगर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक जगदीशनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया है। उसका साला परिवार समेत यहां रहता है। युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साले की पत्नी से प्रेम करता है।

विज्ञापन

लेकिन उसने अब मिलने से इनकार कर दिया है। इससे नाराज हुए युवक ने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली थी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला है। युवक ने बताया कि उसके साले की पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

एसीपी नंदग्राम का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वाहन के कागजात न मिलने पर उसकी कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। युवक के इस कांड से दोनों परिवारों के लोग हैरान परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed