{"_id":"5cbecf1fbdec227ce10d1070","slug":"man-dies-due-to-falling-wall-of-site-under-construction-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन साइट की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन साइट की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत, दो घायल
Tue, 23 Apr 2019 02:08 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
घटना में एक मजदूर की मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन साइट की दीवार गिरने से तीन लोग दब गए, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामला एटीएस प्रेस्टीज पार्ट-2, सेक्टर 150 का है। बताया जा रहा है कि यहां दीवार पर प्लास्टर का काम चल रहा था। अचानक बल्ली टूट जाने से तीन मजदूर दब गए। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, जिसमें अजय नाम के शख्स की मौत हो चुकी थी। वहीं दो घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन