फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man dies after coming under rear tire of bus in Delhi

Delhi Accident: चालक की लापरवाही से गई यात्री की जान, बस के पिछले टायर के नीचे आया व्यक्ति

Sun, 26 Jun 2022 05:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 05:23 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुए सड़क हादसे में जगदेव (46) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से जगदेव की जान गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Man dies after coming under rear tire of bus in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक बस चालक की लापरवाही से यात्री की मौत हो गई। बस में चढ़ते समय अचानक चालक ने बस चला दी। यात्री बस के दरवाजे से गिरकर पिछले पहिये के नीचे आ गया। शोर मचाने पर भी आरोपी ने बस नहीं रोकी और फरार हो गए।

विज्ञापन


युवक के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार निजी वाहन से उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त जगदेव (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा डीटीसी बस से हुआ। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव खलीलपुर, थाना डलमऊ, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला जगदेव, दुर्गापुरी चौक स्थित धागे की फैक्टरी में काम करता था और वहां ही रहता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और बेटी है, जो गांव में रहते हैं। भाई राम खिलावन दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दुकान पर नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से गांव से कुछ परिचित जगदेव से मिलने के लिए दिल्ली आए हुए थे। शुक्रवार को उन्हें गांव लौटना था। शाम के समय जगदेव परिचितों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए निकला था। इस बीच सभी दुर्गापुरी चौक के बस स्टैंड पर आकर खड़े गए। रूट संख्या-205 की बस वहां आई तो उसमें चढ़ने के दौरान अचानक चालक ने बस चला दी और जगदेव दरवाजे से गिरकर टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंड पर जल्दबाजी के कारण होते हैं हादसे
दोपहर के 3.00 बजे थे। हमेशा की तरह बंगला साहेब गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। थोड़ी-थोड़ी देर में बस वहां आती तो स्टैंड पर खड़े यात्री बस की ओर दौड़ते। कुछ यात्रियों को चढ़ाने के बाद चालक धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाने लगता तो कुछ यात्री लटकते-लटकते बस में सवार होते। कमोबेश, यह स्थिति हर बार उत्पन्न हो रही थी। हालांकि, उसकी बड़ी वजह यह थी कि गुरुद्वारे के सामने महज दो लेन की सड़क है। स्टैंड पर बस के रुकते ही पीछे ट्रैफिक रुक जाता है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालक हॉर्न बजाने लगते हैं। शिवाजी स्टेडियम, आईटीओ, धौलाकुआं, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली गेट, दरियागंज, लालकिला समेत अन्य बस स्टैंड का भी यही हाल था।


ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक नाबालिग की मौत
जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों बिना हेलमेट पहने ही बाइक चला रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 16 साल है। वह मुकुंदपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी दादी इलाके में सड़क किनारे पान, बीड़ी का खोखा चलाती है। नाबालिग अपनी दादी के साथ खोखा पर बैठता था। शुक्रवार देर रात दो बजे पुलिस को मुकुंदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed