रात में नहर में गिरने से युवक की मौत, घंटों बाद मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के नेहरू नगर में रहने वाले एक युवक की मंगलवार रात को नहर में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने इस बारे में पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। बुधवार सुबह नहर से युवक को शव बरामद कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।
शहर थाना पुलिस के मुताबिक गुड़गांव कैनाल स्थित नेहरू नगर में रहने वाला 25 वर्षीय योगेश सब्जी मंडी में फल की रेहड्ी लगाता था। मंगलवार रात को करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए उठकर घर से बाहर आ गया।
घर के सामने से गुजर रही कैनाल किनारे खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। अचानक नींद की झपकी लगने से वह कैनाल में गिर गया। योगेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग आ गए।
लोगों ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं रहे। सूचना पाकर फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक योगेश की कैनाल में खोजबीन की गई। मगर उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव मिला।