{"_id":"a0e005efa48ba6b11e7acd5edcbbe1a9","slug":"man-died-of-falling-from-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे व्यक्ति की बेंच से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे व्यक्ति की बेंच से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर रात में बेंच पर सो रहा एक शख्स गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी उम्र करीब 52 साल बताई जा रही है और अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर शनिवार की रात एक शख्स बेंच पर सो रहा था।
अचानक रात में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक ने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहन रखी थी।