{"_id":"100f3edc1b4c10e228f453f86a6bcd36","slug":"man-died-of-electric-current-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिल में उतरे करंट से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Aug 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ की आदर्श नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक जूस की दुकान में काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
घटना आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में गुप्ता होटल के पास स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर में हुई। जूस की दुकान में युवक छब्बू काम करता था और वहीं पर रहता था।
वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के केसरगंज का निवासी था। बताया गया है कि सोमवार सुबह छब्बू दुकान पर काम कर रहा था।
इसी दौरान वह किसी काम से दुकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया। छब्बू पहली मंजिल पर छज्जे के पास पानी से हाथ धोकर वापस आ रहा था, तभी उसका हाथ छज्जे पर लगी लोहे की ग्रिल से छू गया। बताया गया है कि ग्रिल में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
छब्बू की चीख सुनकर दुकान के अन्य लोग उसके पास पहुंचे और उसे तुरंत बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन