{"_id":"5c25fd6ebdec2256c210d735","slug":"man-died-in-firing-during-the-party-on-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से शख्स की मौत
Fri, 28 Dec 2018 04:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 49 में एक नामकरण कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सोरखा गांव निवासी हरेंद्र यादव के घर पर गुरुवार रात को एक बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति की बंदूक से निकली एक गोली हरेंद्र को जा लगी।
हरेंद्र को लहू-लुहान देखकर अचानक जश्न के माहौल में चीख पुकार मच गई। पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। हरेंद्र को अस्पताल ले जाने के लिए फौरन गाड़ी मंगवाई गई इसके कुछ देर बाद गंभीर हालत में हरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया।
यथार्थ अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के भीतर ले जाने तक हरेंद्र की सांसे चल रही थी मगर कुछ ही देर बाद हरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।