फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died due to summer in greater noida during bus journey

बर्दास्त से बाहर हुई गर्मी: बस में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की लू लगने से मौत

Tue, 06 Jun 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 06 Jun 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
man died due to summer in greater noida during bus journey

तपती गर्मी ने सोमवार को एक बुजुर्ग की जान ले ली। बस में सफर करते समय गर्मी बर्दाश्त नहीं करने से मौत हो गई। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस अलीगढ़ जा रही थी। बस में 70 साल के बुजुर्ग सरदार राजन सिंह निवासी अलीगढ़ सवार थे।

विज्ञापन


बस जैसे ही वीआईटी पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची। अचानक उन्होंने शोर मचाते हुए गर्मी से दिक्कत होने और बचाने की गुहार लगाई। चालक ने बस को तुरंत ही दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोकल ट्रेन में यात्री की बीमारी के चलते मौत      
दिल्ली से अलीगढ़ जा रही लोकल यात्री ट्रेन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यात्री की मौत की सूचना स्टेशन पर दी गई। स्टेशन पर जीआरपी ने उसे नीचे उतारा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली से अलीगढ़ के लिए लोकल ट्रेन जा रही थी। मारीपत स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर बोगी में सवार एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। यात्री के बेहोश होने की सूचना किसी ने जीआरपी को दी।


मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति
रविवार रात में एनटीपीसी के लिए जा रही रेलवे लाइन पर बैठा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि श्यौराजपुर गांव में बिहार के रहने वाले राजू नौकरी करता था। राजू शराब पीने का आदी थी। पीने के बाद वह रेलवे लाइन पर रात के समय बैठा था। इसी बीच एनटीपीसी के लिए जा रही मालगाड़ी से कटने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed