फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man did obscene act with girl in Delhi Metro accused arrested

Obscene Incident In Delhi Metro: रक्षाबंधन पर मेट्रो में हवस में अंधा हुआ युवक, लड़की के पीछे की घिनौनी हरकत

Thu, 31 Aug 2023 06:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

आरोपी की हरकत को सहयात्रियों ने भी देख लिया, उन्होंने उसे पकड़कर शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Man did obscene act with girl in Delhi Metro accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। मेट्रो के अंदर एक युवक ने लड़की के साथ गंदी हरकत की। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो के अंदर जा रही लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने मेट्रो के अंदर न सिर्फ लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत की बल्कि उसकी करतूत से उसके कपड़े भी खराब हो गए थे। मामला बुधवार शाम करीब 8.30 बजे का बताया जा रहा है। इससे पहले बीते 7 अगस्त को मंडी हाउस स्टेशन पर भी युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रक्षाबंधन को लेकर मेट्रो में काफी भीड़ थी, इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी मोजम्मल हुसैन (28) पुत्र महिदुर रहमान निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली ने पीछे से अश्लील हरकत शुरू कर दी। लड़की की मां को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो वह बेटी के साथ अगले स्टेशन पर उतर गईं। इस बीच आरोपी की हरकत को सहयात्रियों ने भी देख लिया, उन्होंने उसे पकड़कर शाहदरा स्टेशन पर मेट्रो अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन नियंत्रक देवेंदर सिंह ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें बताया है कुछ यात्री शाहदरा में उनके पास आए और कहा कि एक यात्री एक लड़की के पीछे आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। मोजम्मल हुसैन के खिलाफ आईपीसी 354A/294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की के बयान लेने के लिए उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसका पता चला है।

विज्ञापन

मंडी हाउस स्टेशन पर खड़ी लड़की को देखकर की थी अश्लील हरकत
इससे पहले 7 अगस्त को मंडी मेट्रो स्टेशन पर खड़ी लड़की को देखकर युवक द्वारा अश्लील हरकत का मामला सामने आया था। युवती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि 7 अगस्त को वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने दोस्त के आने का इंतजार करने लगी थी, तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े एक युवक ने उसे देखकर अश्लील हरकत की थी। 

पीड़िता ने स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों से शिकायत की थी। वह सुरक्षा कर्मियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। तब तक आरोपी मेट्रो में सवार होकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी राजीव नगर निवासी शिवम शर्मा को प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed