{"_id":"e0d0454da8fd0161e7e0773052e79360","slug":"man-dead-to-fall-on-rail-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत, नहीं हुई पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
ओल्ड व तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 27 साल है। उसके पास से ड्राईविंग लाइसेंस तो मिला है लेकिन वह कहां का रहने वाला है, पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी के जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह ओल्ड और निजामुद्दीन स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। जिस पर पारस कुमार निवासी नहरपार की बसेलवा कॉलोनी लिखा है।
विज्ञापन
जीआरपी ने इस पते पर जब लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पारस कुमार पहले किराए पर बसेलवा कॉलोनी में रहता था और वह काफी समय पहले यहां से छोड़कर जा चुका है। वह कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन