फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man dead in road accident in delhi

घर पर 4 साल का बेटा कर रहा था इंतजार, नहीं पता था मिलेगी ऐसी दर्दनाक मौत

Thu, 12 Jul 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Man dead in road accident in delhi
accident

सोनिया विहार इलाके में ट्रैक्टर व डीटीसी बस के बीच फंसकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त वासुदेव उर्फ राहुल (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के कहने पर राहुल के परिजनों ने उसकी आंखें दान कर दीं। पुलिस ने हादसे के बाद बस कब्जे में लेकर चालक नरेश (45) को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ ख्वाजा कॉलोनी, लोनी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी निशा व चार साल का बेटा दक्ष है। राहुल बुराड़ी में एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Man dead in road accident in delhi
accident

इस बीच जैसे ही वह सोनिया विहार चौथे पुश्ते पर पहुंचा तो अचानक एक डीटीसी बस ने उसे टक्कर मार दी। राहुल की बाइक बस व आगे जा रहे एक ट्रैक्टर के बीच फंस गई। राहुल बुरी तरह दोनों के बीच पिस गया। हादसे के बाद राहुल को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने राहुल की आंखें दान कर दी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed