{"_id":"69e4fab70ec322efe000ea60","slug":"man-crushed-by-truck-both-legs-crushed-under-wheels-condition-critical-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132922-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, पहिए के नीचे आया दोनों पैर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, पहिए के नीचे आया दोनों पैर, हालत गंभीर
विज्ञापन
- पश्चिम विहार वेस्ट इलाके की घटना, चालक ट्रक समेत भागा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसका दोनों पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। घायल 40 साल के बबलू को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
पीड़ित अलवर राजस्थान निवासी बबलू परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहते हैं। पश्चिम विहार वेस्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनका भाई राम अवतार 7 अप्रैल की सुबह पैदल ही अपने भाई के पास जा रहे थे। मंगोलपुरी अंडरपास के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया।
स्थानीय लोगों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां बबलू का इलाज चल रहा था। जांच में पता चला कि उसके बाएं पैर और टखने में कुचलने के चोट थे, वहीं दाएं पैर में भी चोट थे। बबलू ने पुलिस को बताया कि वह परिवार वालों से विचार विमर्श करने के बाद इसकी शिकायत करेगा। घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिला। 17 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।