{"_id":"183e310026c0a8c45860d2d66b62666a","slug":"man-crossing-road-came-under-tanker-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चुंधिका मोड के समीप बृहस्पतिवार रात्रि एक अज्ञात टैंकर चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल भेजा। गंभीर चोट आने के कारण व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना के बाद भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित गांव चुन्धिका निवासी शीशराम पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को अपने ब्यान में बताया की उसने गांव चुन्धिका बस अड्डे पर कबाड़े की दुकान खोली हुई है। बृहस्पतिवार को उसका जीजा रामकुवांर पुत्र घिसडू निवासी धाटला जिला अलवर उसके पास मिलने आया था।
विज्ञापन
रात्रि के समय कबाडे़ पर बैठकर वह बातचीत कर रहे थे। जब उसका जीजा सामने दुकान से बीड़ी लेने के लिए गया तो सड़क पार करते समय भिवाड़ी की और से आ रहे है एक तेज रतार टैंकर चालक ने लापरवाही से टैंकर को चलाते हुए रामकुवार को जोरदार टक्कर मार कर गभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल को नलहड़ मैडिकल कालेज जब उपचार के लिए गए तो रास्ते में ही रामकुवांर ने गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।