साहब! पत्नी मुझे पलंग से बांधकर मारती है, मुझे बचा लो
नशे में धुत युवक पत्नी की शिकायत करने थाने पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब मुझे मेरी बीवी से बचा लो, वह रोज मुझे मारती है और जब कहना नहीं मानता तो रस्सी से हाथ पैर बांधकर पलंग से बांध देती है। रविवार को नशे में धुत राज मिस्त्री ने सेक्टर-24 कोतवाली पहुंचकर पत्नी की शिकायत की।
जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक शराब पीकर अक्सर पत्नी को पीटता है। छपरा निवास वी. कुमार सेक्टर-25 में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।
रविवार को वह नशे में धुत होकर सेक्टर-24 कोतवाली पहुंचा और कपड़े उतारकर पुलिस को चोट दिखाने लगा। युवक ने बताया कि पत्नी ने उसे ईंट-पत्थर और डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने पत्नी से की मोबाइल पर बात
वह किसी तरह बचकर थाने आया। पुलिस नेे उसे समझाया कि वह नशे में हैं। जब नशा उतर जाए तो शिकायत दर्ज कराए, मगर जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर बात की।
महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे पीटता था। परेशान होकर महिला ने अपने भाई को बुलाकर राज मिस्त्री की पिटाई करवा दी। पुलिस ने दोनों को समझाया और फिर मारपीट नहीं करने की चेतावनी दी।