{"_id":"5b47738f4f1c1b18308b5d37","slug":"man-committed-suicide-on-front-of-gatimaan-express-train-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदे शख्स के उड़ गए चीथड़े, जीआरपी को खोजने पड़े बॉडी के टुकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदे शख्स के उड़ गए चीथड़े, जीआरपी को खोजने पड़े बॉडी के टुकड़े
ब्यूरो,अमर उजाला,फरीदाबाद
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
accident
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने गतिमान एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। तेज रफ्तार गतिमान की टक्कर लगने से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव के टुकड़े जमा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आगरा की ओर मेनलाइन बाधित रही। ऐसे में ट्रेनों को चार नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया। इससे यात्रियों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.18 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर आगरा जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने वाली थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर आई अचानक वहां खड़े एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
accident
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर खड़े अन्य यात्रियों ने उसे रोकने के लिए खूब शोर मचाया, मगर उसने किसी की तरफ ध्यान नहीं दिया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गतिमान की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और शव के चीथड़े उड़ गए। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने दूर तक फैले शव के टुकड़ों को समेट कर बीके अस्पताल शवगृह में रखवाया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है, मगर उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने दूर तक फैले शव के टुकड़ों को समेट कर बीके अस्पताल शवगृह में रखवाया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है, मगर उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।