{"_id":"5bceec4cbdec22695873bfb7","slug":"man-commit-suicide-by-jumping-5th-floor-in-child-pgi-building-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: चाइल्ड पीजीआई के 5वीं मंजिल से शख्स ने छलांग लगाकर दी जान, पुलिस को है इस बात का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: चाइल्ड पीजीआई के 5वीं मंजिल से शख्स ने छलांग लगाकर दी जान, पुलिस को है इस बात का शक
भाषा, नोएडा
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
child PGI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंटीन में काम करने वाले एक युवक ने मंगलवार की सुबह 5वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या की।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि मूल रूप से जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला सुमित (20) सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंटीन में काम करता था। आज सुबह उसने अस्पताल की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वह इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।