{"_id":"5cb8c277bdec22144c1945aa","slug":"man-chops-off-his-finger-after-cast-vote-for-bjp-in-place-of-bsp-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी की जगह गलती से दब गया कमल का बटन, बसपा समर्थक ने अफसोस में काट ली अपनी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी की जगह गलती से दब गया कमल का बटन, बसपा समर्थक ने अफसोस में काट ली अपनी अंगुली
Fri, 19 Apr 2019 05:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकारपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकारपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
बसपा समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान जल्दबाजी में मनपसंद प्रत्याशी के स्थान पर भाजपा का बटन दबाने के बाद खुद को बसपा का समर्थक बताने वाले युवक ने अपनी तर्जनी अंगुली काट ली। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर हुलासन निवासी पवन कुमार (24) बसपा का समर्थक है। गुरुवार को वोट डालने के लिए वह गांव स्थित मतदान केन्द्र पर गया था। मतदान के दौरान जल्दबाजी में उसने अपने मनपसंद प्रत्याशी के निशान हाथी के बजाय कमल के निशान वाला बटन दबा दिया।
विज्ञापन
पवन ने बताया कि वोट डालने के बाद वह आत्मग्लानि से भर गया। घर आकर गुस्से में उसने निशान वाली बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली का अगला हिस्सा धारदार हथियार से काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी मरहम पट्टी की।
विज्ञापन